बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- हरनौत, निज संवाददाता। कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र से 20 जनवरी को ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने इंजन बरामद कर लिया है। डाला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। दो आरोपितों को भी पकड़ा गया है। इनमें से एक नाबालिग है। कार्रवाई में कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, चेरो ओपी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय व तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार शामिल थे। कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के बाद सागरपर गांव के वीर अभिमन्यु को पकड़ा गया है। एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया। आरोपितों ने चोरी का अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी में इस्तेमाल की गयी बाइक व दो मोबाइल भी बामद किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.