अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के मलूकपुर बड़ा गांव में एक डीलर के यहां से हजारों रुपये कीमत का मोबिल ऑयल चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्राम सभा भस्मा के प्रधान ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से चोरी का एक पेटी और दो बाल्टी मोबिल ऑयल भी बरामद किया गया है। मलूकपुर बड़ा गांव निवासी डीलर राजा राम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात ग्राम सभा भस्मा के प्रधान राकेश यादव किसी काम से सुरहुरपुर-जलालपुर रोड पर भस्मा स्कूल के पास पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक बिना नंबर की गाड़ी के साथ एक संदिग्ध युवक को देखा, जिसके पास 14 डिब्बों की मोबिल ऑयल की एक पेटी और दो बाल्टी मोबिल ऑयल था।पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.