देवरिया, अप्रैल 17 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद मत्स्य पालक विकास अभिकरण, देवरिया के मुख्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने थानाध्यक्ष बरहज को एक पत्र लिखा है। जिसमे राप्ती नदी में चोरी से मछली मारने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।पत्र में कहा गया है कि राप्ती नदी के खण्ड संख्या 07 (भदिला प्रथम से कपरवार तक) मत्स्य आखेट हेतु पट्टा मत्स्य जीवी सहकारी समिति पैना, बरहज को दिया गया है। परन्तु कटइलवा और कपरवार के कुछ गनबढ व्यक्तियों द्वारा रात में चोरी से मछली का शिकार कर लिया जा रहा है। समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें मना करने पर उनके द्वारा जान माल की धमकी दी गयी । यह भी पढ़ें- मछुआरों के बीच फिशिंग बोट एवं जाल पैकेज का वितरण यह भी पढ़ें- प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक यह भी पढ़ें- पेड़ काटने का विरोध करने पर फायरिंग

हिंदी ह...