सीतामढ़ी, मार्च 16 -- डुमरी कटसरी। विद्युत उप केन्द्र नयागांव द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालो की धर-पकड के लिए श्यामपुर पंचायत में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा लाइन काटे जाने के बाद भटहां गांव के दो लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए धराये। उन दोनो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को लेकर रविवार को थाना में आवेदन दिया गया। जेई चन्द्रकांत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...