धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। धनबाद एरिया बोर्ड के अधीन बुधवार को चोरी से बिजली जलाते 62 लोग पकड़े गए। कुल 9 लाख 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद सर्किल में 417 जगहों पर अभियान चलाकर 24 लोग पकड़े गए। 4 लाख 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं चास सर्किल में 342 जगहों पर अभियान चलाकर 38 लोग पकड़े गए। 5 लाख 23 हजार रुपए का जुर्माना लगाते प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अपने अपने क्षेत्र का सहायक अभियान कर रहे थे। इस दौरान पुलिस बल भी काफी संख्या में शामिल थे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.