उन्नाव, फरवरी 21 -- चकलवंशी। आसीवन ब्रांच शारदा नहर पटरी पर मियागंज चौराहे से सरम्बा नहर पुल के बीच नहर पटरी के बांए तरफ वन विभाग के लगाए गए 10 यूकेलिप्टस के पेड़ शुक्रवार रात चोरी से काट लिए गए। नहर की देखरेख कर रहे सिंचाई खंड उन्नाव के अमीन दिनेश कुमार ने मौके पर सुधीर कुमार को पेड़ काटते हुए पकड़ लिया। पेड़ काटने पर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वन विभाग के आदेश पर पेड़ काट रहे हैं। जानकारी पर मौके पर सहायक अभियंता सिंचाई खंड और वन विभाग से सियाराम पहुंचे और बताया कि वन विभाग से पेड़ काटने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। अमीन दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर कुमार के खिलाफ राजकीय सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के तहत केस दर्ज कर काटी गई लकडी को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सिंचाई खंड के अमीन दिनेश कुमार की तहरीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.