कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई में एक व्यक्ति के पुस्तैनी जमीन पर लगे खैरा के दो पेड़ रात्रि को चोरी से काट लिया गया। पेड़ स्वामी ने इसकी नामजद तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई निवासी रवि आलम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुस्तैनी जमीन पर दो खैरा का पेड़ लगा था, जिसे सोमवार की रात्रि चोरी से काट लिया गया। इसकी जानकारी होने पर उसने काफी खोजबीन की। तब जाकर पता चला कि लखुआ का ही एक व्यक्ति ग्राम रामपुर गोनहा के जंगल टोला निवासी एक लकड़ी तस्कर के साथ मिलकर काट लिया है। रवि आलम ने इसकी जांच कर लकड़ी तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.