बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। रोहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सोमरहा में तैनात लेखपाल राम कुंजल ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पानी के भूमि में लगे कदम के पेड़ को काट लिया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पेड़ काटने के आरोप में ग्राम सोमरहा निवासी पृथ्वी वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...