सहारनपुर, मई 14 -- बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलूनी निवासी तीन किसानों के खेतों से यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काट लिए गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए चोर पहचान होने पर किसान कंवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे में चोरी करने के आरोपी कासिब निवासी गांव खेड़ा भूकड़ी व मुनव्वर निवासी गंवा चांडीघेर थाना बिहारीगढ़ को नामजद किया है। कंवर सिंह का कहना है, कि उसके और गांव शकील व शिवाश के खेत से 10 मई की रात में यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काट लिए गए। यह भी पढ़ें- वर्कशॉप से बिजली केबल की चोरी अगले दिन जब वह खेत में पहुंचे तो पेड़ काटे जाने की जानकारी हुई। उन्होंने छानबीन की और ताल्हापुर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो आरोपी इसमें लकड़ी ले जाते दिखाई दे रहे...