फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 25 -- शमसाबाद। समेचीपुर चितार गांव की सरकारी भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को चोरी से काटे जाने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। अब पुलिस इसमें जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। लेखपाल पंकज सिंह चौहान ने गुटैटी दक्षिण निवासी सुरजीत यादव, मनोज यादव, मुकेश यादव और वेदपाल के खिलाफ गेहूं की फसल काट लिये जाने के आरेाप में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को काट लिया और थ्रेसिंग कराकर घर ले गये। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से फसल तैयार की गयी थी।जुर्माना कर फसल की कटाई की जा सकती थी। लेकिन इन लोगों ने चोरी छिपे फसल को काट लिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने जो शिकायत की उसको देखते हुये गेहूं की फसल काट लेने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ...