लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सार्वजनिक भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को चोरी से काट डाला गया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से लकड़ी भी बरामद हुई है। मितौली तहसील के लेखपाल सौरभ राय ने पुलिस को दी गई तहरीरों में बताया है कि ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ में सार्वजनिक रास्ते के किनारे गाटा संख्या 756 पर यूकेलिप्टस के 4 हरे पेड़ चोरी से काट डाले गए हैं। लकड़ी मौके पर नहीं मिली। रतहरा गांव के रहने वाले गोविंद, रामप्रसाद, अबरार व फिरोज के नाम मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तहरीर में लेखपाल ने बताया कि ग्राम खंजननगर स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर खड़े झूला प्रजाति के 5 हरे पेड़ भी चोरी से काट डाले गए हैं। जिनमें से कुछ जड़ से व कुछ आंशिक रूप से काटे गए। ग्रामीणों से जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.