हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर पर विभिन्न मामलों में 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट मामले में 01, अवैध हथियार रखने के मामले में 01,चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 10 एवं अन्य कांड में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब एवं रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने 7.8 किलो गाजा बरामद किया। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार - घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...