हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाकर रविवार को अलग-अलग मामलों 57 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 04,हत्या का प्रयास कांड में 02,अपहरण के कांड में 01,एससी एसटी एक्ट कांड में 02,चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम कांड 15 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 30 वारंट एवं 72 कुर्की का निष्पादित किया। यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 77 हजार का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, दो बाइक एवं अन्य सामान बरामद किय...