हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताया कि चोरी के कांड में 01, एससी एसटी एक्ट कांड में 06, एनडीपीएस एक्ट कांड में 03, हत्या का प्रयास कांड में 07 एवं उत्पाद अधिनियम में 10 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 04 हजार 80 लीटर देसी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 01 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 01 कार, 02 ...