हाजीपुर, मई 23 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 43 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण कांड में 02, चोरी कांड में 10, हत्या के प्रयास कांड में 05, आर्म्स एक्ट कांड में 01, बलात्कार कांड में 01, एससीएसटी एक्ट कांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 06,उत्पाद अधिनियम में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 9 हजार 500 सौ रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 06 वारंट एवं 05 कुर्की का निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- चोरी समेत अन्य मामले में 43 गिरफ्तार घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...