हाजीपुर, मई 17 -- पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से अलग-अलग मामलों 38 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 02, एनडीपीएस कांड में 06, हत्या के प्रयास कांड में 07, चोरी कांड 01 एवं उत्पाद अधिनियम में 13 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 180 लीटर देसी शराब, 97.05 लीटर विदेशी शराब, 23.5 बनावटी ताड़ी एवं 59.04 ग्राम हेरोइन बरामद किया। वही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 42 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधियों के पास स...