हाजीपुर, अगस्त 10 -- वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामले में 37 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में 02,आर्म्स एक्ट कांड में 01,चोरी के कांड में 05,उत्पाद अधिनियम में 15 एवं अन्य मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 196 कुर्की का निष्पादित किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...