चोरी समेत अन्य मामले में 32 गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 12 -- पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाने क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 32 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 03, हत्या के प्रयास कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 09 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 49 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 04.100 लीटर देशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 40 हजार 500 सौ रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 17 लोहे का छड़ का टुकड़ा, 01 कुदाल एवं 01 ड्रम बरामद किया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.