चोरी व गुम हुए 210 मोबाइल को पुलिस ने वास्तविक स्वामियों को सौंपा
प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सर्विलांस सेल गंगानगर की टीम ने चोरी व गुम हुए 210 मोबाइल को बरामद कर वास्तविक स्वामियों को पुलिस लाइन में सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 63 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सर्विलांस सेल ने मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की, कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज, www.ceir.gov.in पोर्टल और लोकेशन ट्रैकिंग आदि जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए मोबाइलों का पता लगाया। उन्होंने लोगों ने गुम मोबाइल के संबंध में स्थानीय थाने पर प्रचलित सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल रशीद, पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपलोड कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- लोगों को सौंपे चोरी और गुम हुए 210 मोबाइल इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.