देवघर, फरवरी 17 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी और गुम हुए चार मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर संबंधित पीड़ितों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना को लगातार मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायता के जरिए जांच शुरू की। खोजबीन के क्रम में पुलिस ने संग्रामलोढ़िया, पुनासी तथा देवघर सदर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। संबंधित मामले में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.