लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों द्वारा रात्री में सघन पैदल-गश्ती अभियान चलाया गया। यह अभियान देर रात तक जारी रहा, जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले तथा पूर्व में अपराध-प्रवण माने गए इलाकों को विशेष रूप से शामिल किया गया। पैदल-गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों, आवासीय मोहल्लों, सुनसान सड़कों, बाइपास मार्गों एवं संकरी गलियों में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस क्रम में गलियों में भी गहन जांच की गई, जहां संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस ने आम ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.