फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के खजुहा चौकी क्षेत्र के बहरौली गांव में 25 फरवरी की रात सूने घर में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। अव्वल तो पुलिस ने मामले में घटना के 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उसमें भी खेल कर दिया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने दबाव बना तहरीर बदलवाई इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की। मामले में शुरु से बरती जा रही पुलिस की लापरवाही पर पीड़ित परिवारों ने सोमवार को एसपी से शिकायत करने की बात कही है। बहरौली निवासी ब्रजेंद्र ने बताया कि उसके घर में 25 फरवरी की रात चोरी हुई थी। उस दिन उनके बेटी की शादी थी। घर में ताला बंद था। परिवार बिंदकी नगर स्थित एक गेस्ट हाउस था। पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने उसी रात बिंदकी कोतवाली पुलिस को मोबाइल से सूचना दी थी। सूचना पर पुलि...