चोरी में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी किए गए 10,800 रुपये भी बरामद किए हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान अंगूर जान उर्फ सोनी निवासी बदायूं हाल पता हाजीपुर नोएडा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने सोमवार की रात आरोपी को रेलवे लाइन पुल के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वर्ष 2025 में वैद्यजी फार्म कस्बा सूरजपुर में चोरी की घटना के समय वह अपने पति के साथ मौके पर मौजूद थी। इस घटना में उसके और पति के हिस्से में 50 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.