रांची, अगस्त 7 -- रांची पुलिस की टीम ने राहे थाना के पारमडीह डुंगरीटोला में कंचन महतो की गला रेतकर हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। चोरी की वारदात को अंजाम देने से इंकार करने पर अपराधियों ने कंचन को मार डाला। वारदात को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पुलिस ने इस मामला का खुलासा कैसे किया है। इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों में रमन दास उर्फ रामदूत, फागू तेली और षष्टी कुमार दास शामिल हैं। तीनों अपराधी राहे थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए फरसा समेत अन्य चीजें बरामद कर ली हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि चार अगस्त को राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह डुंगरीटोला स्थित सुनसान जगह पर एक यु...