चोरी में युवक को लोगांे ने पकड़ कर पीटा
समस्तीपुर, मई 31 -- समस्तीपुर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव में रविवार को चोरी के आरोप में एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ एक घर में चोरी करने घुसा था। ग्रामीणों की पकड़ में आने के बाद उसकी पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
चोरी का प्रयास दूधपुरा गांव निवासी ममता कुमारी के घर में तीन युवक कथित रूप से चोरी की नीयत से घुसे थे। इसी दौरान महिलाओं की नजर पड़ गई। महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को देख दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
पुलिस की कार्रवाई इस संबंध में मुफस्सिल थाने के एएसआई अशोक राम ने बताया कि चोरी के आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.