चोरी में फरार हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़, घायल
फतेहपुर, मई 29 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच शुक्रवार रात भाऊपुर मोड़ के पास मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से चोरी के मामले में वांछित अलीरजा निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कल्यानपुर में दर्ज चोरी के मुकदमें में फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, करीब साढ़े नौ मीटर चोरी का कॉपर तार और एक बाइक बरामद की गई है। अलीरजा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ जिले समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.