चोरी में फरार बांग्लादेशी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा बांग्लादेशी नागरिक वापस लौटते वक्त पश्चिम बंगाल बार्डर पर डिटेन हो गया। वहां से दून पुलिस गुरुवार रात उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले आई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि एक जनवरी 2024 को गुरु रोड, पटेलनगर निवासी मिली ने घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने 22 जनवरी 2024 को कानपुर निवासी मुख्य आरोपी गोविंद शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोविंद ने बताया था कि उसने अपने साथी मोहम्मद मिर्जानूर रहमान निवासी शिवगंज, जिला चापई नवाबगंज, बांग्लादेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- Dehradun...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.