लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- खीरी पुलिस ने चोरी के मुकदमे फरार चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। एसओ खीरी निराला तिवारी ने बताया कि चोरी के एक मुकदमे में आरोपी प्रकाश निवासी सिरैंचा और विनोद निवासी इकबाल पुर फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। कोर्ट ने भी दोनों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। तभी मुखबिर से दोनों की लोकेशन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर छापामारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...