प्रयागराज, मार्च 2 -- चौक बाजार में रविवार को पत्नी के साथ खरीदारी करने गए व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा गया। इसी बीच एक आरोपी मोहम्मद सारिक ने खुद को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पर अपना सिर टकराकर फोड़ लिया। लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने झूंसी के कोहना निवासी जुबैर अहमद की तहरीर पर मोहम्मद शारिक और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...