आरा, जनवरी 4 -- 28 सितंबर की रात आरा के धोबीघटवा अनाईठ मोहल्ले में हुई थी चोरी आरा, हि.सं.। नवादा थाने की पुलिस को गृहभेदन के एक मामले का खुलासा करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी भोला तुरहा का पुत्र सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार और उसी मोहल्ले के सत्येंद्र राम का पुत्र विकास कुमार के अलावा एक नाबालिक शामिल है। सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार की गिरफ्तारी करनामेपुर थाना क्षेत्र इलाके, जबकि नाबालिक समेत दो की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ले से की गयी। पुलिस के अनुसार विगत 28 सितंबर की रात थाना क्षेत्र के धोबी घटवा अनाईठ मोहल्ला निवासी मयंक राज के घर में चोरी की घटना हुई थी। खिड़की के सहारे घर में घुसे चोर उनके घर से मोबाइल...