मुंगेर, अप्रैल 13 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक नाबालिग को विधि निरुद्ध किया है। जिससे फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दी। घटना के संबंध में पीड़िता सुमिता घोष ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि 11 अप्रैल की शाम उनके दुकान में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, स्टेशनरी और कॉस्मेटिक के सामानों पर हाथ साफ कर दिया गया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। ​फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष न...