शाहजहांपुर, मार्च 21 -- पुवायां। ग्राम वेला छेदा निवासी प्रदीप मिश्रा ने चोरी के मामले में पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि 27 मई 2025 की रात घर में सेंध लगाकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए थे, जिसकी रिपोर्ट 28 मई को दर्ज कराई गई। मिश्रा का आरोप है कि नामजद संदिग्धों की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 6 दिसंबर को तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.