चोरी में असफल होने पर मेडिकल स्टोर में लगाई आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार में शनिवार रात चोरों ने सुधाकर तिवारी उर्फ गुड्डू के मेडिकल स्टोर में चोरी का प्रयास किया। चोरी में असफल होने पर चोरों ने मेडिकल स्टोर में आग लगा दी। लेकिन थोड़ा जलने के बाद आग बुझ गई। रविवार सुबह जब सुधाकर पहुंचे तो दुकान की हालत देख अवाक रह गए। आशंका जताई की पहले चोरी का प्रयास किया गया, असफल होने पर आग लगाई गइ्र। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। घटना को लेकर बाजार के व्यापारियों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.