बाराबंकी, मार्च 18 -- निन्दूरा। घुघंटेर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में चोरी करने का प्रयास किया। चोरी में असफल होने पर चोरों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। घुघंटेर कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बजगहनी में अज्ञात चोरों स्कूल में चोरी करने का प्रयास किया। कक्षा 6 के कमरे की लोहे की खिड़की तोड डाली और चैनल गेट के पास गमले भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव मौके पर पहंुचकर जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.