देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि शहर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर नगर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को न्यायालय के आदेश से मंडल कारा से 24 घंटे के रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि उनका संबंध शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी है या नहीं। जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व नगर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि उस समय प्रारंभिक जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के कारण पुलिस विस्तृत पूछताछ नहीं कर पाई थी। उसके बाद मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस ने न्यायालय में रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नगर थाना...