चोरी मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
गुमला, मई 30 -- गुमला। जिले में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शुक्रवार रात पुलिस ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। कुछ सप्ताह पूर्व डीएसपी रोड क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना के संबंध में इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान चोरी की घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी की घटना से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।हालांकि मामले की संवेदनशीलता और जांच की गोपनीयता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.