गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। फरवरी माह में गांव लोकरा के खेत में बने मकान का ताला तोड़कर हुक्का और इनवर्टर बैटरी चोरी करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलवर के गांव जीवाना निवासी हाकमु उर्फ हक्कू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी और नशे का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। उसके ऊपर चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दो मामले अलवर में और एक मामला रेवाड़ी में दर्ज है। इस मामले में एक आरोपी अलवर के गांव तिजारा निवासी राजीव को 14 फरवरी को पटौदी-बिलासपुर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...