सीतापुर, जनवरी 31 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव के बहादुरपुर में गुरुवार रात चोरों ने चार घरों में चोरी का प्रयास किया परिवार वालों के जग जाने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद कुछ दूरी पर खड़ी बाइक में आग लगा दी। लोगों ने जब तक आग बुझाई मगर तब तक बाइक जलकर बर्बाद हो चुकी थी। तालगांव पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बहादुरपुर में गुरुवार रात करीब रामचंद्र के घर के सामने जल रही लाइट किसी ने बुझा दी। इसके बाद चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। आहट से रामचंद्र की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित राजेश कुमार और फिर चोरों ने मनोज कुमार के घर को निशाना बनाया मगर यहां भी परिवार के लोग जग गए। फिर चोरों ने आत्माराम के घर में घुसने का प्रयास किया पर आहट से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.