सीवान, फरवरी 7 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर थाना परिसर में शुक्रवार सुबह आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने अपराध और यातायात नियमों को लेकर साफ व सख्त संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और डीएसपी अमन की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी, नशा कारोबार और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर खुलकर अपनी चिंताएं रखीं। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत प्रसाद ने एसपी और डीएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। जनसंवाद के दौरान लोगों ने प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। इस पर एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और प्रम...