बाराबंकी, फरवरी 5 -- बाराबंकी। देवा थाना के बिछलंगा गांव के पास खेत से मिट्टी के अवैध खनन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिवक्ता हरीश चंद्र अग्निहोत्री ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम बिछलंगा में उनका खेत है। खेत की पैमाईश करा कर उसके चारों ओर आरसीसी के खंभे लगाए गए थे। आरोप है कि पिछले कई दिनों से उनके खेत एवं आस-पास के निजी व सरकारी गाटा नंबरों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर चोरी की जा रही है। जब उन्होंने अपने खेत से मिट्टी ले जाने का विरोध किया तो श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम सहित अन्य अज्ञात लोग, जिनके पास जेसीबी व डम्फर मौजूद हैं, जबरन खेत से वाहन निकालते रहे, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात आरोपियों ने जेसीबी से खेत में लगे करीब 35 आरसीसी खम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.