हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी अंजनी अंजन ने सभी थाना प्रभारियों को चोरी छिनतई की घटना पर शीघ्र रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी चोरी, लूट, छिनतई एवं गृहभेदन से संबंधित जितने भी कांडों में अभियुक्त फरार हैं उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। बार बार चोरी और छिनतई की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है। उन्होंने संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने को कहा। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थाप...