भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अंतरजनपदीय चोरी गैंग में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ली है। चारों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने जंगीगंज से कोइरौना जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार से पुरस्कृत करने एलान किया गया। चारों द्वारा चार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चारों के पास से दो पिकअप वाहन, नौ बोरा एलटी तार, एबी कंडक्टर, केबल तीन कुंतल व बिजली का अन्य सामान समेत 25 सौ रुपया नकद बरामद किया गया। चारों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस टीम की माने तो 24-25 मार्च की रात चोर बवई फीडर से लगी कंडेक्टर तार व छह खंभा का बिजली का तार काट लिए थे। सुरियावां थाना क्षेत्र के कृपालपुर एवं ...