मधेपुरा, अप्रैल 6 -- आलमनगर, एक संवाददाता। खुरहान कॉलेज के पास से बीते महीने चोरी गयी बाइक की बरामदगी नहीं हो पायी है। पुलिस ने बाइक चोरी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन बाइक बरामद करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामले में सहरसा जिला अंतर्गत बैजनाथपुर थाना के खोजरी गांव से मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उधर पीड़ित व्यक्ति उदा गांव के मिथिलेश कुमार झा ने बाइक की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि बाइक की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जाएगा। दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:पुरैनी। पुलिस ने शनिवार की रात अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि शनि...