बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। सोलर लाइट, बैटरी, ट्रैक्टर का हच और गिलेंडर चोरी करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया के रहने वाले गुलाम कादिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आसरा आवास के पास रेजीमेंट बाउंड्रीवॉल प्लांट की दीवार का ताला तोड़कर सोलर लाइट, दो सोलर बैटरियां, एक ट्रैक्टर का हच और गिलेंडर चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरावारी के रहने वाले अजीत पुत्र तोलेराम और विपिन पुत्र सनेथ को कादरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया सामान भी बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...