हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रविवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत अलग-अलग थाना एवं ओपी क्षेत्र से चोरी गए या फिर गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर 200 लोगों के चेहरे की मुस्कान लौटाई। बरामद मोबाइल कि कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। वास्तविक धारकों को मोबाइल मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत वैशाली पुलिस ने अब तक 1163 मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि वैशाली जिले के सभी थाने एवं ओपी क्षेत्र में मोबाइल गुम या चोरी की प्राथमिक दर्ज होने के बाद मोबाइल बरामदगी के लिए मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीक के आधार पर 200 मोबाइल बरामद हुए थे। जिन्हें वास्तविक...