भदोही, जून 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकनिरंजन गांव निवासी किशोरी लाल नामक दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। दुकान से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि कर्ज लेकर दो सिलाई मशीनें खरीदकर बंजारी गांव में किराए के कमरे में सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली थी। उनकी पुत्री मधु चौधरी दुकान पर सिलाई-कढ़ाई का कार्य करती थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। गत माह नौ और 10 मई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला काटकर दो सिलाई मशीन, काउंटर, मेज तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। मामले में 14 मई को एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन घटना के कई सप्ताह बाद भी न तो चोरी गया सामान बरामद हो सका है और न ही आरोपियों का पता चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...