देवघर, जून 14 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी मेन रोड अवस्थित गोडाउन में चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने शंकर दास नामक आरोपी को चोरी गए सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार नावाडीह निवासी नंदलाल मंडल ने कुंडा थाना में आवेदन देकर गोडाउन से जेट पंप तथा 1000 वाट और 250 वाट की वेल्डिंग मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 अप्रैल की रात गोडाउन बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब गोडाउन पहुंचे तो मोटर पंप और मशीनें गायब मिलीं। यह भी पढ़ें- निजी नलकूप से स्टार्टर, केबल समेत सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर काफी खोजबीन के बाद भी सामान का पता नहीं चलने पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता...