चंदौली, जुलाई 29 -- चंदौली, संवाददाता । स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ ही जिले के विभिन्न थानों की ओर से सीईआईआर पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर 111 गुमशुदा, चोरी एवं खोए हुए मल्टीमिडिया मोबाइल बरामद किया है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को वितिरत किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 20 हजार रुपये है। मोबाइल पाकर उनके चेहरे पर खुशाी देखने को मिली। पुलिस ने जनवरी से अब तक कुल एक करोड़ 21 लाख रुपये के खोए एवं गिरे 418 मोबाइलों को बरामद कर चुकी है। साथ ही मोबाइल स्वामियों को बुलाकर दिया जा चुका है। एएसपी सदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोए एवं गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्...