श्रावस्ती, अप्रैल 21 -- श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के कोड़री दीगर गांव निवासी सदानन्द का ई रिक्शा रविवार रात में घर के बाहर खड़ा था। रात में चोर ई रिक्शा की बैट्री खोल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात गश्त के दौरान थानाध्यक्ष आशीष कुमार व उसनकी टीम ने कोलाभार कंजनी मोड़ के पास एक संदिग्ध को पकड़ा जिसकी पहचान नाथूराम पुत्र बलवंते निवासी ग्राम पश्चिमी केवटनपुरवा थाना इकौना के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई ई रिक्शा की बैट्री बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...