आगरा, अप्रैल 6 -- सिकंदरा क्षेत्र स्थित कंपनी के बाहर से चोरी हुई टायरों से लदी गाड़ी अछनेरा क्षेत्र से बरामद हो गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीड़ित राम निवास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया कि वह अपोलो टायर की डिलेवरी करता है। उन्हें अलीगढ़ टायर सप्लाई करने थे। तीन अप्रैल को अपोलो टायर कंपनी प्राक्षी टावर से बाहर टायर लोड किए। रात को गाड़ी कंपनी के बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर गाड़ी को कंपनी के बाहर से ही चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों की खोज तेज कर दी। रविवार देर रात अछनेरा रोड पर पुलिस को लावारिस हालत में गाड़ी मिल गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखकर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.